गुरुवार, 30 सितंबर 2010

प्यार और फिर शादी ...

प्यार और फिर शादी ..
पहले ने चुरायी नींद और दूसरे ने उडादी ....

प्यार ... एक एहसास ख़ुशी का ...कि हाँ .... कोई तो है मेरा ...
और शादी ...एक चेतावनी ... कि भैया .. ये फैसला नहीं है केवल तेरा ....

प्यार .... हमने एक दूसरे को चुना है ...
और शादी ... ये कुछ नहीं .. तुम्हारा बचपना है ....

 प्यार ... एक दूसरे के साथ का अनकहा वादा .....
और शादी .... एक सवाल .... कौन प्यारा है तुम्हे ज्यादा ...

 प्यार .... साथ रहेंगे तो सब अच्छा होगा ...
 और शादी ... तय करलो ... कि माँ और बीवी में कौन सच्चा होगा ...

पर ये तो है कहानी का एक पहलू ....
दूसरे को ना देखना तो धोखा होगा ... शायद खुद से ही ...

तो सोचो ...
ये वाकई प्यार है या नादानी ...
क्या रिश्तो की अहमियत तुमने है जानी ...
और क्या उससे जुडी ज़िम्मेदारी भी है पहचानी ..

मन तो पानी के सामान होता है ...
आसान रास्ता ही चुनता है ...
भले ही वो राह ...आज के खुशियों के शिखर से ....
कल ग़म के  अँधेरे गर्त में ले जाए ...

बहती नदी  के रास्ते में गर मुश्किल आने लगे ...
तो एक सैलाब आएगा और रास्ता बदल जाएगा
पर ये ऐसा फैसला नहीं ...
कि मन बदल जाए तो फैसला बदल दो ...
यहाँ एक साथ कई ज़िन्दगियो में सैलाब आ जायेगा


एक बार पूछो ये खुद से ..
क्या ये सिर्फ भावनाओं का प्रवाह है ..
या इसके पीछे एक सच्चे मन की चाह है ...
क्या ये क़यामत तक भी ना डिगने जैसा इरादा है ...
या ... तुम्हारे आज की ख़ुशी की अहमियत ... उसकी या किसी की भी ख़ुशी से ज्यादा है ..

मुश्किल कुछ नहीं है ... बस सच्चा बन कर रहना होगा ...
और सबकी ख़ुशी के लिए ... कभी कभी कुछ सहना होगा ...
और नहीं पाते तैयार खुद को इस सब के लिए ...
तो भूल जाओ ....
क्योंकि शादी कोई खेल नहीं है ...
प्यार और शादी तो आत्माओं का मिलन है ...
दो बहके दिलों का मेल नहीं है ....

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

एक पैगाम ...

एक पैगाम मेरे उस दोस्त के लिए
जोकि कहता है के उसको फुर्सत नहीं है


"कहना सुनना भले ही रिश्तों में होता रहे 
भूल जाऊं मैं रिश्ते , मेरी फितरत नहीं है

छोटी बातें बड़ी ना बने इसकी खातिर
कई दफा झुकने में मुझको दिक्कत नहीं है

और इसके बाद भी कोई ना माने तो कह दूँ
कि मुझे भी ऐसे किसी कि जरुरत नहीं है"

शुक्रवार, 3 सितंबर 2010

काश ...

काश ...हर सच का बस एक ही चेहरा होता ...
काश ... हर रंग बस काला या सुनहरा होता ...
मुझे कोई शिकायत नहीं है किसी भी रंग से लेकिन ...
बदलते रंगों से बेहतर तो ... काला रंग ही होता ...

काश ... विश्वास का ...बस एक ही मतलब होता ...
होने न होने के बीच ...'लेकिन' कहीं न होता ...
हर किसी के विश्वास की चाहत नहीं है लेकिन ....
कोई एक विश्वास जो कि... बस मेरा ही होता ...

काश सच्चे इंसान का हरपल .... इम्तेहान न होता ...
या फिर ..सच्चा होना ही ..इतना मुश्किल न होता ...
ऐसा नहीं कि ...मुश्किलों से डर लगता है लेकिन ...
हर मुश्किल को जीतने पर  ... वो एक इनाम तो होता ....

तेरी याद आती है ....

सपने में तेरी एक झलक के लिए ...निगाहें  छटपटाती है ..
पर आँखों की खुली खिड़की में भी... नींद नहीं समाती है  ....
और करवटें बदलते - बदलते ही... सारी रात गुज़र जाती है ...
जब जब मुझे .....तेरी याद आती है ....

बारिश की भीनी बूँदें ...कभी जब गालों को सहलाती है ..
ठंडी सर्द हवा की कंपन... जब अन्दर तक छू जाती है ..
और भीगे होठों पर भी... एक प्यास सी उभर आती है ...
तब भी मुझे तेरी ... सिर्फ तेरी याद आती है ....

तेरे जैसी एक आवाज़ ... कभी गर कानों में पड़ जाती है ...
तुझे ढूँढने लगती है आँखें ... बेचैनी बढ़ जाती है ...
बहुत देर हो चुकी है ..जब ये बात समझ में आती है
कि तेरे होने का तो मुझे ... हमेशा से वहम ही था ... तू तो कभी थी ही नहीं ...
बस फिर क्या ... सांस अटक जाती है, आँखें ... फिर से नम हो जाती है ...
मुझे तू ... हाँ तू ...बहुत याद आती है ....