शुक्रवार, 24 दिसंबर 2010

क्या चाहना 'ही' है गलत ?

क्या कहूँ किससे कहूँ
हैं ऐसा क्यूँ ....कब तक सहूँ
कब तक मैं मन की बात को ..
दबाऊँ , और कुछ न कहूँ ...

है ऐसा कुछ इस दुनिया में ...
जो है सही वो ही गलत ..
कहते है जिसको सब सही ...
कर जाओ तो वो सब गलत ..

क्यों है जवाब मिलता नहीं ..
जब हो सवाल एहसास का
एक सच्चा सा एहसास क्यों
है सच्चा ...फिर भी है गलत .

गलती कहूँ या क्या कहूँ
वैसे तो कुछ गलती नहीं
पर न कहूँ तो क्या करूँ
अंजाम जब ना है सही

क्यों हमेशा ऐसे मोड़ पर
पता हूँ खुद को तन्हा मैं
जो हमसफ़र हो सकता है
उसको कहूँ तो क्या कहूँ

गर कह दिया तो डर है ये
ना खो दूँ  मैं उसको कहीं
इससे तो अच्छा ये है बस
मैं चुप रहूँ कुछ ना कहूँ

एक चाह मन में बस यही
कि चाहता हूँ जिसको मैं
ना मिले मुझको ना सही
पर माने मुझको अपना ही

जानता हूँ मैं ये भी
कि है गलत ये चाह पर ..
ऐसे में और कुछ नहीं
मैं सोचता हूँ बस यही

"क्या बस चाहना 'भी' है गलत
या चाहना 'ही' है गलत ? "

2 टिप्‍पणियां:

  1. "क्या बस चाहना 'भी' है गलत
    या चाहना 'ही' है गलत ? "

    अंशुमन जी! जब भी आप की कविता पढता हूँ, हमेशा लगता है कि किसी ने मानों मेरे दिल में छुपी बातों को मोतियों की माला में पिरोकर, सजा-संवारकर प्रस्तुत कर दी हो.................. और इस कविता विशेष में जो लय है, वो अद्भुत है........... बस लगातार पढ़ते ही जाने का मन कर रहा है.

    जवाब देंहटाएं
  2. Its awesome.After reading it I felt as if something must have happened which gave u inspiration to write such nice lines

    जवाब देंहटाएं