रविवार, 31 अक्टूबर 2010

बस यूँ ही ..

जीवन अपनी ही गति से चलता जाता है .
पर ये मन जाने कैसे कहाँ फँस जाता है ...

स्वार्थ में ही जीने की आदत होती है ..
चाहत कभी और कभी शिकायत होती है ..

अपना दुःख और अपनी ख़ुशी के आगे ...
कुछ भी हो उसकी कोई न कीमत होती है ...

और ये सब करना लगता है हमको हक अपना ...
आखिर सब ही तो सोचते हैं भला बुरा अपना ...  क्रमशः

गुरुवार, 30 सितंबर 2010

प्यार और फिर शादी ...

प्यार और फिर शादी ..
पहले ने चुरायी नींद और दूसरे ने उडादी ....

प्यार ... एक एहसास ख़ुशी का ...कि हाँ .... कोई तो है मेरा ...
और शादी ...एक चेतावनी ... कि भैया .. ये फैसला नहीं है केवल तेरा ....

प्यार .... हमने एक दूसरे को चुना है ...
और शादी ... ये कुछ नहीं .. तुम्हारा बचपना है ....

 प्यार ... एक दूसरे के साथ का अनकहा वादा .....
और शादी .... एक सवाल .... कौन प्यारा है तुम्हे ज्यादा ...

 प्यार .... साथ रहेंगे तो सब अच्छा होगा ...
 और शादी ... तय करलो ... कि माँ और बीवी में कौन सच्चा होगा ...

पर ये तो है कहानी का एक पहलू ....
दूसरे को ना देखना तो धोखा होगा ... शायद खुद से ही ...

तो सोचो ...
ये वाकई प्यार है या नादानी ...
क्या रिश्तो की अहमियत तुमने है जानी ...
और क्या उससे जुडी ज़िम्मेदारी भी है पहचानी ..

मन तो पानी के सामान होता है ...
आसान रास्ता ही चुनता है ...
भले ही वो राह ...आज के खुशियों के शिखर से ....
कल ग़म के  अँधेरे गर्त में ले जाए ...

बहती नदी  के रास्ते में गर मुश्किल आने लगे ...
तो एक सैलाब आएगा और रास्ता बदल जाएगा
पर ये ऐसा फैसला नहीं ...
कि मन बदल जाए तो फैसला बदल दो ...
यहाँ एक साथ कई ज़िन्दगियो में सैलाब आ जायेगा


एक बार पूछो ये खुद से ..
क्या ये सिर्फ भावनाओं का प्रवाह है ..
या इसके पीछे एक सच्चे मन की चाह है ...
क्या ये क़यामत तक भी ना डिगने जैसा इरादा है ...
या ... तुम्हारे आज की ख़ुशी की अहमियत ... उसकी या किसी की भी ख़ुशी से ज्यादा है ..

मुश्किल कुछ नहीं है ... बस सच्चा बन कर रहना होगा ...
और सबकी ख़ुशी के लिए ... कभी कभी कुछ सहना होगा ...
और नहीं पाते तैयार खुद को इस सब के लिए ...
तो भूल जाओ ....
क्योंकि शादी कोई खेल नहीं है ...
प्यार और शादी तो आत्माओं का मिलन है ...
दो बहके दिलों का मेल नहीं है ....

गुरुवार, 23 सितंबर 2010

एक पैगाम ...

एक पैगाम मेरे उस दोस्त के लिए
जोकि कहता है के उसको फुर्सत नहीं है


"कहना सुनना भले ही रिश्तों में होता रहे 
भूल जाऊं मैं रिश्ते , मेरी फितरत नहीं है

छोटी बातें बड़ी ना बने इसकी खातिर
कई दफा झुकने में मुझको दिक्कत नहीं है

और इसके बाद भी कोई ना माने तो कह दूँ
कि मुझे भी ऐसे किसी कि जरुरत नहीं है"

शुक्रवार, 3 सितंबर 2010

काश ...

काश ...हर सच का बस एक ही चेहरा होता ...
काश ... हर रंग बस काला या सुनहरा होता ...
मुझे कोई शिकायत नहीं है किसी भी रंग से लेकिन ...
बदलते रंगों से बेहतर तो ... काला रंग ही होता ...

काश ... विश्वास का ...बस एक ही मतलब होता ...
होने न होने के बीच ...'लेकिन' कहीं न होता ...
हर किसी के विश्वास की चाहत नहीं है लेकिन ....
कोई एक विश्वास जो कि... बस मेरा ही होता ...

काश सच्चे इंसान का हरपल .... इम्तेहान न होता ...
या फिर ..सच्चा होना ही ..इतना मुश्किल न होता ...
ऐसा नहीं कि ...मुश्किलों से डर लगता है लेकिन ...
हर मुश्किल को जीतने पर  ... वो एक इनाम तो होता ....

तेरी याद आती है ....

सपने में तेरी एक झलक के लिए ...निगाहें  छटपटाती है ..
पर आँखों की खुली खिड़की में भी... नींद नहीं समाती है  ....
और करवटें बदलते - बदलते ही... सारी रात गुज़र जाती है ...
जब जब मुझे .....तेरी याद आती है ....

बारिश की भीनी बूँदें ...कभी जब गालों को सहलाती है ..
ठंडी सर्द हवा की कंपन... जब अन्दर तक छू जाती है ..
और भीगे होठों पर भी... एक प्यास सी उभर आती है ...
तब भी मुझे तेरी ... सिर्फ तेरी याद आती है ....

तेरे जैसी एक आवाज़ ... कभी गर कानों में पड़ जाती है ...
तुझे ढूँढने लगती है आँखें ... बेचैनी बढ़ जाती है ...
बहुत देर हो चुकी है ..जब ये बात समझ में आती है
कि तेरे होने का तो मुझे ... हमेशा से वहम ही था ... तू तो कभी थी ही नहीं ...
बस फिर क्या ... सांस अटक जाती है, आँखें ... फिर से नम हो जाती है ...
मुझे तू ... हाँ तू ...बहुत याद आती है ....

रविवार, 15 अगस्त 2010

"क्या अब हम आज़ाद हैं - खुशहाल हैं ?"

आज़ादी के बढ़ते साल, उपलब्धि नहीं एक सवाल हैं
कि आज हम एक बार फिर सोचें
कि "क्या अब हम आज़ाद हैं - खुशहाल हैं ?"

धनवान तो हमेशा से आज़ाद था
जो चाहे वो भौतिक सुख खरीदने के लिए
चिंता तो उनकी आज़ादी की थी
जो शिकार थे गरीबी - शोषण - भेदभाव के

ग़ुलामी तो अब भी बरक़रार है
कुछ बदला है तो बस शोषक और शोषित का स्वरुप

आज़ादी का अर्थ समझाने वाले ये कहते हैं
कि आज हम अपनी छत के नीचे रहते हैं
जो मन आये वो काम करते हैं
जहाँ मन चाहे उस जगह पर रहते हैं

पर सच तो ये भी है कि आज भी

हम अज्ञानता के अन्धकार में रहते हैं , कुप्रथाओं में जकड़े रहते हैं
भविष्य में अनिश्चितता देखते हैं , भ्रष्टाचार का दंश सहते हैं
और दकयानुसी सोच के ग़ुलाम होकर भी
गर्व से खुद को आज़ाद कहते हैं

और इस सबके बाद भी
स्वपरिभाषित आज़ादी की खुशियाँ मनाते हैं
जबकि करोडों भाई
आज़ादी और खुशहाली की परिभाषा से भी वंचित रहते हैं

गुरुवार, 12 अगस्त 2010

जनम - जनम का साथ ...

एक दिन अचानक हुई एक अजनबी से मुलाकात
बातों ही बातों में हुई बहुत सारी बात
शायद इतनी बात की नहीं रहा ये याद
कि बस सपने देखने से कुछ नहीं होता
हर सपना पूरा करना नहीं है अपने बस की बात

जब आया याद तो पाया खुद को ऐसे मोड़ पर
जहाँ न दे सकते थे साथ न जा सकते थे छोड़कर
नहीं जानता था कि क्या मंजिल है लेकिन
नहीं थी कोई राह बस दिल कि राह छोड़कर

चोट लगी एक दिन जब खुद हमराही ये बोला
नहीं चाहिए साथ तुम्हारा राज़े-दिल ये खोला
समझ नहीं आया कुछ मुझको , न कर पाया दो बात
पल में जैसे छूट गया हो जनम - जनम का साथ

सोमवार, 28 जून 2010

खफा क्यों हो एक बार बताया तो होता ....

नहीं हूँ मैं नाराज़ रूठने से तुम्हारे
खफा क्यों हो एक बार बताया तो होता

सितम भी तुम्हारे सह लेते ख़ुशी से
अपना हक तुमने हम पर जताया तो होता

हर किसी ने हमको जब समझा पराया
ज़रा सा अपनापन दिखाया तो होता

मानता हूँ की मैं ना समझ पाया तुमको
एक और बार तुमने समझाया तो होता

समझ पाते तुम भी मेरे दिल कि हालत
मेरे गम को अपना बनाया तो होता
 
रूठने का हक तो पूरा है तुमको
मनाने का हक बस चुराया ना होता

कमियों ने मेरी तुमको छीना है मुझसे
वफाओं ने भी कुछ असर दिखाया तो होता

नहीं हूँ मैं नाराज़ रूठने से तुम्हारे
खफा क्यों हो एक बार बताया तो होता ...

शनिवार, 5 जून 2010

एक तारा ...

दूर गगन में टिमटिमाता एक तारा
देता एक सन्देश तनिक सा पर प्यारा

चाहे दुनिया समझे तुमको कुछ भी नहीं
हर कोई देखे चाँद , सराहे उसको ही

बिन जाने सच कि तुम हो उससे अधिक विशाल
और थामे हो अन्दर अपने ज्वलंत विचार

एक दिन होगा जब दुनिया तुमको जानेगी
और चंदा से भी ज्यादा अपना मानेगी

उस दिन होगी पहचान तुम्हारी सर्व विदित 
जब तुम होंगे एक नयी दुनिया के ऊर्जा-स्त्रोत

पर तब तक तुमको शांत बने रहना होगा
दुनिया के इस व्यव्हार को भी सहना होगा

ना बुझने दो वो आग तुम्हारे अन्दर से
ना हिलने दो विश्वास तुम्हारे भीतर से

ना कोई पतंगा भेद भाव का पास आये 
जो तुमको मानव-बम मात्र बना जाये   
 
इस आग को तुम विध्वंस में ना लगने देना
ना बनना नाशक शस्त्र, एक दीपक बनना


दीपक जो ऐसे जले , अंधेर मिटा जाये
मानवता का बुझता दीप, फिर से जला जाये ...

शुक्रवार, 14 मई 2010

सपनो की दुनिया ...

कुछ और बात करते है चलिए
आपको उस दुनिया में ले चलते हैं चलिए
जहाँ रोज़ रात सब जाते है
पर दिन में जाने से कतराते है

जी हाँ , वो है सपनो की दुनिया
कल्पना नहीं, एक सच्ची दुनिया

सपने वो,
जो हमारी ज़िन्दगी का आधार हैं
जो हमारी नाव की पतवार हैं
और हमारे कल के कर्णधार हैं
वो नहीं ,
जो वास्तविकता की सरहद के पार हैं

कुछ कर दिखाने का सपना
माँ - बाप की आँखों का वो सपना
जो हमारे साथ इस दुनिया में आया था
और आज तक की हमारी कोशिशों ने जिनमे
कुछ अधूरे से रंग भर दिए हैं

अब समय है उन सपनो को पूरा करने का
उस अधूरी आकृति में , वो आखिरी रंग भरने का

पर आज एक बात मुझे सताती है
कि हमें वो आकृति ही नज़र नहीं आती है
हम सौ बातें सुनते और सुनाते हैं
पर कई बार,
अपने ही दिल की एक आवाज़ नहीं सुन पाते हैं

कारण सोचता हूँ तो समझ नहीं आता
कैसे टूट जाता है , हमारे दिल से
हमारा खुद का नाता

शायद हम जानते हैं , कि हमें क्या करना है
पर डर लगता है , क्योंकि ट्रेंड तो फैशन पे मरना है
अब कैसे वो काम करूँ जो मेरा दिल चाहता है
क्योंकि आज सब सब यही पूछते हैं  -  "वो कितना कमाता है ?"

पर कुछ और करूँगा तो शायद मज़ा नहीं आएगा
मुझे हर पल मेरा मन सताएगा
हर शाम वही सपना मेरी आँखों में आएगा
और फिर वही सवाल मेरे सामने छोड़ जायेगा

"वो क्या वजह है , मुझे ठुकराया है तुमने ?
आखिर मुझे खोकर , क्या पाया है तुमने ? "


"कि आखिर किस बात का इंतज़ार है ?
"क्यों दिल कि बात मानने को, दिमाग नहीं तैयार है ?"

उस सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं होगा
अगर होगा तो एक नया बहाना
उसकी आवाज़ को एक बार फिर दबाने का
पर साथ में होगा एक डर भी
उसके घुट - घुट कर मर जाने का

इसलिए आज मैं सोचता हूँ
क्यों ना आज उसको एक मौका दूँ
वो मौका जिसका शायद मुझे भी इंतज़ार है
पर फर्क ये है , कि वो मुझसे ज्यादा बेक़रार है

तो चला हूँ आज उसकी बताई राह पर
जानता हूँ , कि दुनिया कहेगी मुझसे इस मोड़ पर
कि सपने हकीक़त कि ज़रूरत को पूरा नहीं करते
वो आँखें भरते हैं , लेकिन पेट भरा नहीं करते

पर आज मुझे विश्वास है
मेरे मन में ये एहसास है

कि ये राह चुनी है उस दोस्त ने मेरे ही लिए
जो बैठा है कहीं दूर , हम सब की हर ज़रूरत के लिए
और कहता है , एक बार मुझमे विश्वास तो कर
आसां हो जाएगी जीवन की हर राह तेरे भी लिए

अब तो तय है , एक बात आखिरी
सफलता मिले ना मिले , मुझे मिलेगी मंज़िल मेरी
वैसे सफलता के सबके पैमाने अलग होते हैं
जैसे हर उदहारण के अफ़साने अलग होते हैं

बस अब तो एक ही ख्वाहिश है
रब से एक ही गुज़ारिश है
कि वो सपना इस दुनिया में सबको मिले
और सारी सुनिया उसी कि दिखाई राह चले .......