शुक्रवार, 3 सितंबर 2010

तेरी याद आती है ....

सपने में तेरी एक झलक के लिए ...निगाहें  छटपटाती है ..
पर आँखों की खुली खिड़की में भी... नींद नहीं समाती है  ....
और करवटें बदलते - बदलते ही... सारी रात गुज़र जाती है ...
जब जब मुझे .....तेरी याद आती है ....

बारिश की भीनी बूँदें ...कभी जब गालों को सहलाती है ..
ठंडी सर्द हवा की कंपन... जब अन्दर तक छू जाती है ..
और भीगे होठों पर भी... एक प्यास सी उभर आती है ...
तब भी मुझे तेरी ... सिर्फ तेरी याद आती है ....

तेरे जैसी एक आवाज़ ... कभी गर कानों में पड़ जाती है ...
तुझे ढूँढने लगती है आँखें ... बेचैनी बढ़ जाती है ...
बहुत देर हो चुकी है ..जब ये बात समझ में आती है
कि तेरे होने का तो मुझे ... हमेशा से वहम ही था ... तू तो कभी थी ही नहीं ...
बस फिर क्या ... सांस अटक जाती है, आँखें ... फिर से नम हो जाती है ...
मुझे तू ... हाँ तू ...बहुत याद आती है ....

रविवार, 15 अगस्त 2010

"क्या अब हम आज़ाद हैं - खुशहाल हैं ?"

आज़ादी के बढ़ते साल, उपलब्धि नहीं एक सवाल हैं
कि आज हम एक बार फिर सोचें
कि "क्या अब हम आज़ाद हैं - खुशहाल हैं ?"

धनवान तो हमेशा से आज़ाद था
जो चाहे वो भौतिक सुख खरीदने के लिए
चिंता तो उनकी आज़ादी की थी
जो शिकार थे गरीबी - शोषण - भेदभाव के

ग़ुलामी तो अब भी बरक़रार है
कुछ बदला है तो बस शोषक और शोषित का स्वरुप

आज़ादी का अर्थ समझाने वाले ये कहते हैं
कि आज हम अपनी छत के नीचे रहते हैं
जो मन आये वो काम करते हैं
जहाँ मन चाहे उस जगह पर रहते हैं

पर सच तो ये भी है कि आज भी

हम अज्ञानता के अन्धकार में रहते हैं , कुप्रथाओं में जकड़े रहते हैं
भविष्य में अनिश्चितता देखते हैं , भ्रष्टाचार का दंश सहते हैं
और दकयानुसी सोच के ग़ुलाम होकर भी
गर्व से खुद को आज़ाद कहते हैं

और इस सबके बाद भी
स्वपरिभाषित आज़ादी की खुशियाँ मनाते हैं
जबकि करोडों भाई
आज़ादी और खुशहाली की परिभाषा से भी वंचित रहते हैं

गुरुवार, 12 अगस्त 2010

जनम - जनम का साथ ...

एक दिन अचानक हुई एक अजनबी से मुलाकात
बातों ही बातों में हुई बहुत सारी बात
शायद इतनी बात की नहीं रहा ये याद
कि बस सपने देखने से कुछ नहीं होता
हर सपना पूरा करना नहीं है अपने बस की बात

जब आया याद तो पाया खुद को ऐसे मोड़ पर
जहाँ न दे सकते थे साथ न जा सकते थे छोड़कर
नहीं जानता था कि क्या मंजिल है लेकिन
नहीं थी कोई राह बस दिल कि राह छोड़कर

चोट लगी एक दिन जब खुद हमराही ये बोला
नहीं चाहिए साथ तुम्हारा राज़े-दिल ये खोला
समझ नहीं आया कुछ मुझको , न कर पाया दो बात
पल में जैसे छूट गया हो जनम - जनम का साथ

सोमवार, 28 जून 2010

खफा क्यों हो एक बार बताया तो होता ....

नहीं हूँ मैं नाराज़ रूठने से तुम्हारे
खफा क्यों हो एक बार बताया तो होता

सितम भी तुम्हारे सह लेते ख़ुशी से
अपना हक तुमने हम पर जताया तो होता

हर किसी ने हमको जब समझा पराया
ज़रा सा अपनापन दिखाया तो होता

मानता हूँ की मैं ना समझ पाया तुमको
एक और बार तुमने समझाया तो होता

समझ पाते तुम भी मेरे दिल कि हालत
मेरे गम को अपना बनाया तो होता
 
रूठने का हक तो पूरा है तुमको
मनाने का हक बस चुराया ना होता

कमियों ने मेरी तुमको छीना है मुझसे
वफाओं ने भी कुछ असर दिखाया तो होता

नहीं हूँ मैं नाराज़ रूठने से तुम्हारे
खफा क्यों हो एक बार बताया तो होता ...

शनिवार, 5 जून 2010

एक तारा ...

दूर गगन में टिमटिमाता एक तारा
देता एक सन्देश तनिक सा पर प्यारा

चाहे दुनिया समझे तुमको कुछ भी नहीं
हर कोई देखे चाँद , सराहे उसको ही

बिन जाने सच कि तुम हो उससे अधिक विशाल
और थामे हो अन्दर अपने ज्वलंत विचार

एक दिन होगा जब दुनिया तुमको जानेगी
और चंदा से भी ज्यादा अपना मानेगी

उस दिन होगी पहचान तुम्हारी सर्व विदित 
जब तुम होंगे एक नयी दुनिया के ऊर्जा-स्त्रोत

पर तब तक तुमको शांत बने रहना होगा
दुनिया के इस व्यव्हार को भी सहना होगा

ना बुझने दो वो आग तुम्हारे अन्दर से
ना हिलने दो विश्वास तुम्हारे भीतर से

ना कोई पतंगा भेद भाव का पास आये 
जो तुमको मानव-बम मात्र बना जाये   
 
इस आग को तुम विध्वंस में ना लगने देना
ना बनना नाशक शस्त्र, एक दीपक बनना


दीपक जो ऐसे जले , अंधेर मिटा जाये
मानवता का बुझता दीप, फिर से जला जाये ...

शुक्रवार, 14 मई 2010

सपनो की दुनिया ...

कुछ और बात करते है चलिए
आपको उस दुनिया में ले चलते हैं चलिए
जहाँ रोज़ रात सब जाते है
पर दिन में जाने से कतराते है

जी हाँ , वो है सपनो की दुनिया
कल्पना नहीं, एक सच्ची दुनिया

सपने वो,
जो हमारी ज़िन्दगी का आधार हैं
जो हमारी नाव की पतवार हैं
और हमारे कल के कर्णधार हैं
वो नहीं ,
जो वास्तविकता की सरहद के पार हैं

कुछ कर दिखाने का सपना
माँ - बाप की आँखों का वो सपना
जो हमारे साथ इस दुनिया में आया था
और आज तक की हमारी कोशिशों ने जिनमे
कुछ अधूरे से रंग भर दिए हैं

अब समय है उन सपनो को पूरा करने का
उस अधूरी आकृति में , वो आखिरी रंग भरने का

पर आज एक बात मुझे सताती है
कि हमें वो आकृति ही नज़र नहीं आती है
हम सौ बातें सुनते और सुनाते हैं
पर कई बार,
अपने ही दिल की एक आवाज़ नहीं सुन पाते हैं

कारण सोचता हूँ तो समझ नहीं आता
कैसे टूट जाता है , हमारे दिल से
हमारा खुद का नाता

शायद हम जानते हैं , कि हमें क्या करना है
पर डर लगता है , क्योंकि ट्रेंड तो फैशन पे मरना है
अब कैसे वो काम करूँ जो मेरा दिल चाहता है
क्योंकि आज सब सब यही पूछते हैं  -  "वो कितना कमाता है ?"

पर कुछ और करूँगा तो शायद मज़ा नहीं आएगा
मुझे हर पल मेरा मन सताएगा
हर शाम वही सपना मेरी आँखों में आएगा
और फिर वही सवाल मेरे सामने छोड़ जायेगा

"वो क्या वजह है , मुझे ठुकराया है तुमने ?
आखिर मुझे खोकर , क्या पाया है तुमने ? "


"कि आखिर किस बात का इंतज़ार है ?
"क्यों दिल कि बात मानने को, दिमाग नहीं तैयार है ?"

उस सवाल का मेरे पास कोई जवाब नहीं होगा
अगर होगा तो एक नया बहाना
उसकी आवाज़ को एक बार फिर दबाने का
पर साथ में होगा एक डर भी
उसके घुट - घुट कर मर जाने का

इसलिए आज मैं सोचता हूँ
क्यों ना आज उसको एक मौका दूँ
वो मौका जिसका शायद मुझे भी इंतज़ार है
पर फर्क ये है , कि वो मुझसे ज्यादा बेक़रार है

तो चला हूँ आज उसकी बताई राह पर
जानता हूँ , कि दुनिया कहेगी मुझसे इस मोड़ पर
कि सपने हकीक़त कि ज़रूरत को पूरा नहीं करते
वो आँखें भरते हैं , लेकिन पेट भरा नहीं करते

पर आज मुझे विश्वास है
मेरे मन में ये एहसास है

कि ये राह चुनी है उस दोस्त ने मेरे ही लिए
जो बैठा है कहीं दूर , हम सब की हर ज़रूरत के लिए
और कहता है , एक बार मुझमे विश्वास तो कर
आसां हो जाएगी जीवन की हर राह तेरे भी लिए

अब तो तय है , एक बात आखिरी
सफलता मिले ना मिले , मुझे मिलेगी मंज़िल मेरी
वैसे सफलता के सबके पैमाने अलग होते हैं
जैसे हर उदहारण के अफ़साने अलग होते हैं

बस अब तो एक ही ख्वाहिश है
रब से एक ही गुज़ारिश है
कि वो सपना इस दुनिया में सबको मिले
और सारी सुनिया उसी कि दिखाई राह चले .......

बुधवार, 12 मई 2010

बेनाम सा ये रिश्ता …

ये रिश्ता क्या कहलाता है …
कैसे ये पनपता है …
और कैसे बढ़ता जाता है …


बाकी सारी बातों पर ….एक पर्दा सा पड़ जाता है …
और उसकी एक ख़ुशी की खातिर ….सब करने को जी चाहता है …
है क्या सही और क्या गलत …ना जानने का मन होता है …
वो जो कुछ भी कहे ….बस मानने को मन होता है …


वो चाहे तो कर दूँ …जो बोले वो एक पल …
वो कह दे तो छोडूं … मेरे दिल की हसरत …


ये चाहे है दिल बस …कि हो कोई ग़म तो …
कहे वो मुझ ही से …रख के माथे को दिल पर ….
उदासी हो मन में ….सुनाये वो मुझको …
और बांटे वो मुझसे …अपनी खुशिओं के कुछ पल …


गलत हो भले ही ….ये सब इस जहां में …
ना समझे कोई ….मुझे पूरी दुनिया में …
पर मुझे है पता …ये एक बात मन में …
बेनाम सा ये रिश्ता ….अनूठा है सब में ….

मंगलवार, 11 मई 2010

मैं करूँगा उसका इंतज़ार ...

एक दिन मेरे अज़ीज़ दोस्त ने मुझसे पूछा
कि यूँ तो तू  लोगो से
ज्यादा बात - वात करना पसंद नहीं करता
न ही किसी से ज्यादा घुलता मिलता

फिर क्यों होता है परेशान
जब  उसको तुझसे दो बात करने का भी वक़्त नहीं मिलता
क्यों लगती है तेरे मन को ठेस उसके रूठने से
जबकि उसका मन तेरे बिलखने से भी नहीं हिलता

क्यों तू भी नहीं भूल जाता
और क्यों नहीं मान लेता कि
विश्वास ऐसा फूल है जो
एक बार मुरझा जाये तो फिर नहीं खिलता

ये दुनिया ऐसी ही है
लोग मिलते है , बिछड़ते हैं  .....  भूल जाते हैं
फिर क्यों , ये बीते हुए पल
बस तुझे ही इतना सताते है

मैंने कहा
कि इस मन के आँगन में
मेरे दोस्त हमेशा रहते है
क्योंकि मैं जानता हूँ
कि लोग कई बार वो नहीं होते
जो वो दिखते हैं , कहते है

मैंने देखा है उसको मेरी परवाह में दिन बिताते हुए
तो कैसे देख लूँ  उसे
चुपचाप मुझसे रूठकर दूर जाते हुए

आज वो परेशान है , शायद नाराज़ है
तो मैं क्यों भूल जाऊं
कि वो मेरा हमदर्द - हमराज़ है  
वो भले ही कह दे कई बार
कि उसको मेरे बोलने से ऐतराज़ है
पर क्यों न मैं सुनु वो ,
जो उसके मन के अलफ़ाज़ हैं

और अगर ये सच भी है कि वो भूल चुका है मुझे  
तो भी
मैं करूँगा उसका इंतज़ार
मानकर कि वो आएगा वापिस एक दिन
चाहे वो तोड़े मेरे मन के भ्रम बार बार

रविवार, 9 मई 2010

मैं हूँ यही , ऐ हमराही ....



मैं  हूँ  यही , ऐ  हमराही , जब  चाहो  पास  बुला  लेना 
जब  चाह  उठे  मन  में मेरी, बस  एक  आवाज़  लगा  देना 

जब  से  जाना  है  तुमको , चाहा  है  तुम्हे  हर  दिन  हर  पल 
तुम  पास  रहे  या  रहे  खफा , सोचा  है  तुम्हे  खुद  से  बढ़कर 
पर  दूर  जभी  तुम  जाते  हो , एक  टीस  सी  मन  में  उठती  है ,
जाती  है  हंसी  इस  चेहरे  की , ना कोई  कामना  जगती  है .
बस  प्यास  यही   होती  मन  को , दो  बोल  तुम्हारे  सुन  पाऊँ,
पल  या  दो  पल  के   लिए  सही , दीदार  तुम्हारा  कर  पाऊँ .

अब  नहीं  चाहता  साथ  मैं  ये , गर  आता  तुमको  रास  नहीं 
पर  नहीं  था  चाहा  तुमने  कभी , है  ये  मुझको  विश्वास  नहीं ,
एक  ये  एहसान  बहुत  होगा , गर  कर  पाओ तुम  ये  कभी 
कह  दो  मुझ  पर  विश्वास  तो  है , हो  ना  हो  मुझसे  प्यार  कभी .

मैंने  वो  किया  जो  कर  पाया , ना  चाहा  तुमको  गम  दूँ  कोई ,
चाहे  ना  तुमको  समझ  पाया , पर  कोशिश  थी  दिल-जान   से  की 
 अब  कोई  मुझको  आस  नहीं , बाकी  कोई  एहसास  नहीं 
हो  पाए  तो  दे  दो  सांस  मुझे , ना  हो  तो  कोई  बात  नहीं

रविवार, 25 अप्रैल 2010

मैं क्या चाहता हूँ...

मैं क्या चाहता हूँ...
दिलो में ज़रा सी जगह चाहता हूँ...
शान्त सुहानी सुबह चाहता हूँ...

सिखाया है मुझको जो इस ज़िंदगी ने, बताऊँ मैं उसको ज़रुरत है जिसको...
भले ही मैं खाऊँ धोखा सभी से, पर खुद से न खाऊँ ... मैं ये चाहता हूँ...

सम्भल कर चलूँ ज़िंदगी की डगर पर, न हो कोई जुनून कुछ भी पाने का दिल पर...
न हो कामयाबी का नशा मुझपे हावी, सदा सबको चाहूँ ... मैं ये चाहता हूँ...